अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जूनियर इंजीनियर बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है! Staff Selection Commission ने SSC JE Recruitment 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्र सरकार के कई बड़े विभागों में काम करने का यह एक शानदार मौका है।

अन्य नई भर्तियों और एग्जाम अपडेट्स के लिए Sarkari Resultine पर रोज़ाना विजिट करें। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी ए टू जेड जानकारी।

Official Notification Complete Summary (नोटिफिकेशन की पूरी संक्षिप्त जानकारी)

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026 के लिए जूनियर इंजीनियर और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला है। इसके तहत ग्रुप ‘B’ नॉन-गजेटेड पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस साल कुल 1748 पदों पर भर्ती होनी है

उम्मीदवार 02 सितंबर 2026 से लेकर 22 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और टेलीकॉम इंजीनियरिंग वाले छात्र आवेदन के पात्र हैं। इसके अलावा IMD में साइंटिफिक असिस्टेंट के पद भी शामिल किए गए हैं

Important Dates for SSC JE Recruitment 2026

EventDate
Application Begin02/09/2026
Last Date for Apply Online22/09/2026 (11 PM)
Pay Fee Last Date23/09/2026 (11 PM)
Correction Date28 to 30 September 2026
SSC JE Paper I Exam DateOctober / November 2026
SSC JE Paper II Exam DateDecember 2026

Application Fee

CategoryFee Details
General / OBC / EWS₹ 100/-
SC / ST / PwBD / Female / ESM₹ 0/- (Exempted)
Correction Charge (First Time)₹ 200/-
Correction Charge (Second Time)₹ 500/-

Age Limit (As on 01/08/2026)

Post CategoryAge Limit
CPWD & Lighthouses DepartmentUp to 32 Years
All Other PostsUp to 30 Years
Age RelaxationSC/ST: 5 Yrs, OBC: 3 Yrs, PwBD: 10 Yrs

Vacancy Details Total : 1748 Post

Post NameTotal Posts
Junior Engineer (JE) & Scientific Assistant1748 Posts

ऑफिशियल PDF के महत्वपूर्ण टेबल्स: Department Wise Vacancy Details

Department NameTrade / Branch NameSSC JE Eligibility Department WiseAge Limit
Border Road Organization (BRO)JE (Civil / Electrical / Mechanical)Degree OR Diploma in Related Trade with 2 Year Experience.Up to 30 Years
Brahmaputra BoardJE (Civil)3-Year Diploma in Civil Engineering.Up to 30 Years
Central Public Works Department (CPWD)JE (Civil / Electrical / Mechanical)Diploma in Civil / Electrical / Mechanical Engineering.Up to 32 Years
Central Water and Power Research StationJE (Civil / Electrical)Diploma in Civil / Electrical Engineering.Up to 30 Years
Central Water Commission (CWC)JE (Civil / Mechanical)Engineering Degree / Diploma in Related Trade.Up to 30 Years
Directorate of Quality Assurance NavalJE (Electrical / Mechanical)Degree OR Diploma in Related Trade with 2 Year Experience.Up to 30 Years
Farakka Barrage ProjectJE (Civil / Electrical)Diploma in Civil / Electrical Engineering.Up to 30 Years
Military Engineer Services (MES)JE (Civil / Electrical / Mechanical)Degree OR Engineering Diploma in Related Trade with 2 Year Experience.Up to 30 Years
National Technical Research OrganizationJE (Civil)Diploma in Civil Engineering.Up to 30 Years
Director General of LighthousesJE (Civil / Electrical)Degree OR Diploma with 3 Years Experience.Up to 32 Years
Department of Telecommunication (DoT)JE (Telecom)B.E/B.Tech Degree in CS/ IT/ EC/ Telecom etc..Up to 30 Years
India Meteorological DepartmentScientific AssistantB.Sc Physics OR B.E/B.Tech Degree in CS/ IT/ EC etc..Up to 30 Years
Ministry of FisheriesJE (Civil)Degree or 3 Year Diploma in Civil Engineering.Up to 30 Years

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इस भर्ती में आपका चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में होगा:

  1. Paper-I (Computer Based Test): यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी।
  2. Paper-II (Computer Based Test): आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट इसी पेपर के मार्क्स पर बनेगी।
  3. Document Verification (DV): पेपर II पास करने के बाद सम्बंधित विभाग आपके असली डाक्यूमेंट्स चेक करेंगे।

नोट: BRO (Border Roads Organization) के पदों के लिए फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा

Exam Pattern & Negative Marking (परीक्षा पैटर्न और मार्किंग)

परीक्षा ऑनलाइन माध्यम (CBT) से ली जाएगी

  • Paper I: इसमें रीजनिंग (50 प्रश्न, 50 मार्क्स), जनरल अवेयरनेस (50 प्रश्न, 50 मार्क्स) और आपका मुख्य विषय (100 प्रश्न, 100 मार्क्स) पूछा जाएगा। इसके लिए आपको 2 घंटे मिलेंगे। इस पेपर में हर गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • Paper II: यह पेपर आपके मुख्य विषय (इंजीनियरिंग ट्रेड) का होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे और कुल 300 मार्क्स मिलेंगे। इसका समय भी 2 घंटे होगा। इसमें हर गलत उत्तर पर 1 नंबर काटा जाएगा।

Detailed Topic-wise Syllabus (विस्तृत सिलेबस)

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, सिलेबस कुछ इस प्रकार है:

  • General Intelligence & Reasoning: इसमें एनालॉजी, स्पेस विज़ुअलाइज़ेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग, डिसीजन मेकिंग, विजुअल मेमोरी और ब्लड रिलेशन जैसे टॉपिक्स आएंगे।
  • General Awareness: करंट अफेयर्स, भारत का इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, पॉलिटिक्स और जनरल साइंस से जुड़े सवाल होंगे।
  • Civil Engineering (Part-A): बिल्डिंग मटेरियल्स, सॉइल मैकेनिक्स, हाइड्रोलिक्स, सर्वेइंग, आरसीसी डिजाइन और स्टील स्ट्रक्चर्स जैसे विषय शामिल हैं।
  • Electrical Engineering (Part-B): बेसिक कांसेप्ट्स, सर्किट लॉ, मैग्नेटिक सर्किट, एसी फंडामेंटल्स, इलेक्ट्रिकल मशीन और मेजरमेंट टॉपिक्स रहेंगे।
  • Mechanical Engineering (Part-C): थ्योरी ऑफ़ मशीन, मशीन डिजाइन, थर्मोडायनामिक्स, फ्लूइड मैकेनिक्स और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग मुख्य हैं।

Competition Level & Safe Score (कंपटीशन और सेफ स्कोर)

SSC JE में हर साल लाखों छात्र फॉर्म भरते हैं। इसका कंपटीशन बहुत कड़ा होता है।

पेपर 1 पास करने के लिए सिविल इंजीनियरिंग वालों को कम से कम 115-125 का टारगेट रखना चाहिए। वहीं इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल में सीटें कम होती हैं, इसलिए आपको 140-150 मार्क्स का सेफ स्कोर लेकर चलना होगा।

Detailed In-Hand Salary Breakdown (इन-हैंड सैलरी)

SSC JE की सैलरी काफी आकर्षक होती है। यह ग्रुप B लेवल 6 की जॉब है। इसमें आपका बेसिक पे 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक होता है। बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) मिलता है। ट्रेनिंग के बाद आपकी शुरुआत की इन-हैंड सैलरी लगभग 45,000 से 55,000 रुपये के बीच बनेगी।

Posting Location & Job Duty (पोस्टिंग कहाँ मिलेगी और काम क्या होगा)

SSC JE में All India Service Liability (AISL) होती है, मतलब आपकी पोस्टिंग भारत में कहीं भी हो सकती है। आपका काम सरकारी प्रोजेक्ट्स का खाका तैयार करना, ठेकेदारों के काम की निगरानी करना और साइट पर काम चेक करना होता है। इसमें डेस्क जॉब और फील्ड जॉब दोनों तरह का अनुभव मिलता है। भविष्य में आप असिस्टेंट इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तक प्रमोट हो सकते हैं।

Important Documents & Certificate Validities (ज़रूरी डाक्यूमेंट्स और कास्ट सर्टिफिकेट के नियम)

फॉर्म भरते समय और DV के समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें:

  • आपके सभी सर्टिफिकेट (डिग्री/डिप्लोमा) क्लोजिंग डेट यानी 22.09.2026 तक पूरे होने चाहिए।
  • EWS सर्टिफिकेट वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वैलिड होना चाहिए (जो 2025-26 की आय पर बना हो)।
  • OBC, SC, ST और PwBD सर्टिफिकेट भी फॉर्म भरने की क्लोजिंग डेट से पहले के बने होने चाहिए।

Photo, Signature & Document Upload Rules (फोटो, सिग्नेचर साइज़ और अपलोड के नियम)

SSC ने अब फॉर्म भरने का तरीका बदल दिया है। अब आपको लाइव फोटो खींचनी होगी

  • लाइव फोटो के नियम: आपको वेबकैम या SSC ऐप से फोटो लेनी होगी। पीछे का बैकग्राउंड प्लेन होना चाहिए। फोटो खींचते समय चश्मा या टोपी बिलकुल न पहनें।
  • सिग्नेचर: इसके लिए जेपीईजी (JPEG) फाइल चाहिए, जिसका साइज 10 से 20 KB हो। इसकी चौड़ाई 6.0 cm और ऊंचाई 2.0 cm होनी चाहिए।

Common Reasons for Form Rejection (फॉर्म रिजेक्ट होने के 3 बड़े कारण)

हर साल हज़ारों फॉर्म छोटी-छोटी गलतियों से रिजेक्ट हो जाते हैं। इन 3 बातों से बचें:

  1. सिग्नेचर का बहुत छोटा या धुंधला (Blurry) होना।
  2. लाइव कैमरे के सामने चश्मा लगाकर या टोपी पहनकर फोटो क्लिक करना।
  3. एक ही रजिस्ट्रेशन पर कई बार फॉर्म भरना। ऐसे में सारे फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाते हैं।

Step-by-Step Application Process (फॉर्म कैसे भरें)

SSC JE Recruitiment 2026 apply online

फॉर्म भरने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. SSC की नई ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएँ।
  2. आधार कार्ड या किसी अन्य आईडी से OTR (One Time Registration) पूरा करें।
  3. लॉगिन करने के बाद “Live Examination” सेक्शन में जाएँ और Junior Engineer 2026 पर Apply क्लिक करें।
  4. अपनी सारी जानकारी भरें, कैमरे से लाइव फोटो लें और सिग्नेचर अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन 100 रुपये फीस जमा करें और फाइनल सबमिट करके फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

Best Books for Preparation (तैयारी के लिए बेहतरीन किताबें)

सही किताबों का चुनाव आपको सिलेक्शन दिला सकता है:

  • Civil Engineering: R.S. Khurmi और S. Chand की किताबें बेहतरीन हैं।
  • Mechanical Engineering: R.S. Khurmi और Disha Publications की MCQ बुक लें।
  • Electrical Engineering: J.B. Gupta की ऑब्जेक्टिव बुक से प्रैक्टिस करें।
  • General Awareness: Lucent GK और पिछले 5 साल के SSC के पेपर्स।

Preparation Strategy (तैयारी कैसे करें? 3 स्मार्ट टिप्स)

  • सबसे पहले नोटिफिकेशन से सिलेबस निकालें और सिर्फ उसी के अनुसार पढ़ाई करें।
  • टेक्निकल विषयों पर सबसे ज्यादा फोकस करें क्योंकि पेपर-II पूरी तरह टेक्निकल होगा।
  • SSC JE के पिछले 5 साल के पेपर जरूर सॉल्व करें। इससे आपको सवालों के लेवल का आइडिया हो जाएगा।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. SSC JE 2026 के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है? ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 है

Q2. क्या फाइनल ईयर वाले छात्र SSC JE भर सकते हैं? हाँ भर सकते हैं, लेकिन आपका फाइनल रिजल्ट फॉर्म की आखिरी तारीख (22.09.2026) से पहले आ जाना चाहिए

Q3. SSC JE पेपर I में कितनी नेगेटिव मार्किंग है? पेपर I में हर गलत जवाब पर 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे

Q4. क्या लड़कियों को SSC JE का फॉर्म भरने के लिए फीस देनी होगी? जी नहीं, महिलाओं और SC/ST उम्मीदवारों के लिए फॉर्म की फीस बिलकुल मुफ्त है

Q5. अगर फॉर्म भरते समय गलती हो जाए तो क्या सुधार सकते हैं? हाँ! SSC करेक्शन विंडो 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ओपन करेगा। हालांकि पहली बार सुधार के लिए ₹200 और दूसरी बार के लिए ₹500 फीस लगेगी

Important Links

Some Useful Important Links
Apply OnlineClick Here
Download Paper I & II Exam SyllabusClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteSSC Official Website

अगर आपको कोई डाउट है, तो कमेंट करके जरूर पूछें। आपकी पूरी मदद की जाएगी!

Related Post:-

Leave a Comment