अगर आप भी PNB Bank LBO Recruitment 2026 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Local Bank Officer (LBO) के 545 पदों के लिए अपना ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

अगर आप पहले से ही बैंकिंग सेक्टर में जॉब कर रहे हैं और PNB जैसे बड़े सरकारी बैंक में ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से बिल्कुल न जाने दें। चलिए आज हम आसान भाषा में समझते हैं कि इस फॉर्म को भरने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए और तैयारी कैसे करनी है।

PNB ने स्केल-1 (JMGS-I) लेवल के लिए लोकल बैंक ऑफिसर की वैकेंसी निकाली है। इस फॉर्म को भरने की शुरुआत 20 जुलाई 2026 से हो चुकी है।

इस फॉर्म को वो सभी युवा भर सकते हैं जिन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। लेकिन इसके साथ ही किसी भी बैंक में क्लर्क या ऑफिसर के तौर पर 1 साल का काम करने का अनुभव (Experience) होना भी बहुत ज़रूरी है।

नीचे दिए गए टेबल्स को देखकर आप एग्जाम की डेट्स, फीस और वैकेंसी की जानकारी अच्छे से समझ सकते हैं।

EventDate
Online Apply Start Date20 July 2026
Online Apply Last Date09 August 2026
Last Date for Fee Payment09 August 2026
Online Written Exam DateAugust / September 2026 (Tentative)
Admit Card AvailableBefore Exam

Application Fee

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWSRs. 1180/- (Rs. 1000 + 18% GST)
SC / ST / PwBDRs. 59/- (Rs. 50 + 18% GST)
Payment ModeOnline (Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI)

Age Limit (As on 01 July 2026)

Age CriteriaAge
Minimum Age20 Years
Maximum Age30 Years
Age RelaxationExtra Age Relaxation as per PNB LBO Recruitment 2026 Rules (SC/ST: 5 Years, OBC NCL: 3 Years).

Vacancy Details & Eligibility

Post NameTotal PostsEligibility Criteria
Local Bank Officer (LBO)545• Bachelor’s Degree in any stream from a recognized university.
• Minimum 1 Year Post Qualification Experience in Clerical/Officer Cadre in any Scheduled Commercial Bank or RRB.
• Proficiency in the local language of the applied state.

State-wise Vacancy Details

State NameLocal LanguageTotal Vacancies
Andhra PradeshTelugu4
GujaratGujarati77
KarnatakaKannada78
MaharashtraMarathi67
TelanganaTelugu41
Tamil NaduTamil51
West BengalBengali80
Jammu & KashmirUrdu / Dogri / Kashmiri9
LadakhUrdu / Purgi / Bhoti2
Arunachal PradeshEnglish4
AssamAssamese / Bodo85
ManipurManipuri / Meitei6
MeghalayaGaro / Khasi8
MizoramMizo5
NagalandEnglish5
SikkimNepali / Sikkimese5
TripuraBengali / Kokborok18

फॉर्म भरने से पहले अपने सारे ज़रूरी डाक्यूमेंट्स एक फोल्डर में तैयार करके रख लें। अगर आप रिज़र्व केटेगरी से आते हैं, तो कास्ट सर्टिफिकेट के नियमों को ध्यान से समझना बहुत ज़रूरी है।

  • Crucial Date का नियम: ध्यान रखें कि आपकी ग्रेजुएशन की डिग्री और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट 09 अगस्त 2026 तक पूरे हो जाने चाहिए। इसी तरह आपका कास्ट सर्टिफिकेट (OBC, SC, ST) भी भारत सरकार के फॉर्मेट में बना होना चाहिए।
  • OBC (NCL) & EWS सर्टिफिकेट: अगर आप OBC केटेगरी से हैं, तो आपके पास नॉन-क्रीमी लेयर (NCL) का लेटेस्ट सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं EWS वालों के पास रजिस्ट्रेशन की डेट पर एक वैलिड इनकम और एसेट सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

Selection Process (चयन प्रक्रिया क्या होगी?)

PNB में LBO बनने का रास्ता 4 स्टेप्स से होकर गुज़रता है। चलिए इसे बहुत ही आसान भाषा में समझते हैं।

  1. Online Written Exam: सबसे पहले आपको कंप्यूटर पर एक ऑनलाइन एग्जाम देना होगा।
  2. Document Screening: जो लोग एग्जाम पास कर लेंगे, उनके सारे डाक्यूमेंट्स और एक्सपीरियंस लेटर चेक किये जायेंगे।
  3. Language Proficiency Test (LLPT): आपको उस राज्य की भाषा अच्छे से बोलनी, पढ़नी और लिखनी आनी चाहिए जहाँ से आपने फॉर्म भरा है। (अगर आपके पास 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में वो भाषा एक सब्जेक्ट के रूप में है, तो आपको यह टेस्ट नहीं देना पड़ेगा)।
  4. Personal Interview: सबसे अंत में आपका 50 नंबर का इंटरव्यू होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट रिटर्न एग्जाम और इंटरव्यू के नंबर जोड़कर ही बनेगी।

Exam Pattern & Negative Marking (परीक्षा पैटर्न और सिलेबस)

पेपर का लेवल ऑफिसर रैंक का होगा, इसलिए इसका पैटर्न अच्छे से समझ लें। पेपर में कुल 5 सेक्शन होंगे जिनसे 150 सवाल पूछे जायेंगे।

पूरा पेपर 150 नंबर का होगा और इसे सॉल्व करने के लिए आपको 180 मिनट (3 घंटे) का टाइम मिलेगा। हर सेक्शन का अपना एक अलग टाइमर (Sectional Timing) होगा, जो खत्म होते ही अगला सेक्शन अपने आप खुल जायेगा।

एक बात का खास ध्यान रखें कि एग्जाम में तुक्के बिल्कुल न मारें। यहाँ हर गलत जवाब पर 1/4 (0.25) की नेगेटिव मार्किंग भी रखी गयी है।

Previous Cut-off & Safe Score (कंपटीशन और सेफ स्कोर)

दोस्तों, इस भर्ती में 1 साल का बैंकिंग एक्सपीरियंस माँगा गया है, इसलिए इसमें सिर्फ नौकरीपेशा लोग ही अप्लाई करेंगे। इसका सीधा मतलब है कि फॉर्म तो कम भरे जायेंगे, लेकिन मुकाबला बहुत तगड़ा होगा।

अगर हम पिछले एग्जाम के ट्रेंड्स को देखें, तो जनरल केटेगरी वालों को 150 में से कम से कम 95 से 105 नंबर का टारगेट लेकर चलना चाहिए। आपको हर सेक्शन में कम से कम 40% (रिज़र्व केटेगरी के लिए 35%) नंबर लाकर सेक्शनल कट-ऑफ भी पास करनी होगी।

Detailed In-Hand Salary Breakdown (हर महीने कितनी सैलरी मिलेगी?)

अगर हम पैसों की बात करें, तो PNB LBO की सैलरी बहुत ही शानदार और अट्रैक्टिव है। आपकी बेसिक पे (Basic Pay) 48,480 रुपये से शुरू होगी।

इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और कई तरह के पर्क जोड़ने के बाद आपकी पहली इन-हैंड सैलरी लगभग 65,000 से 70,000 रुपये महीने के बीच बनेगी। अगर आपने पहले से किसी बैंक में ऑफिसर के पद पर काम किया है, तो आपको बैंक के नियमों के अनुसार 2 एडवांस इंक्रीमेंट भी मिल सकते हैं!

Posting Location & Job Duty (पोस्टिंग कहाँ मिलेगी और काम क्या होगा?)

कई बच्चों के मन में सवाल रहता है कि जॉब कहाँ लगेगी। आपको बता दें कि आप जिस राज्य से फॉर्म भरेंगे, आपकी पोस्टिंग उसी राज्य में की जाएगी।

सबसे अच्छी बात यह है कि आपको शुरुआत के 9 सालों तक अपने चुने हुए राज्य में ही रखा जाएगा। काम की बात करें तो यह एक स्केल-1 जनरल ऑफिसर की डेस्क और ऑपरेशनल ड्यूटी है, जहाँ आपको ब्रांच के रोज़मर्रा के कामकाज, लोन और कस्टमर सर्विस को संभालना होगा।

Common Reasons for Form Rejection (फॉर्म रिजेक्ट होने के 3 बड़े कारण)

अक्सर कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बच्चों की महीनों की मेहनत बेकार हो जाती है और उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है। आप फॉर्म भरते समय ये गलतियां बिल्कुल न करें:

  1. गलत फोटो और सिग्नेचर: हमेशा रीसेंट फोटो लगायें जिसका बैकग्राउंड सफ़ेद हो। इसके अलावा कभी भी सिग्नेचर कैपिटल लेटर्स (CAPITAL LETTERS) में न करें।
  2. लोकल भाषा न आना: जोश-जोश में किसी ऐसे राज्य से फॉर्म न भर दें जहाँ की भाषा आपको नहीं आती। अगर आप वहां का लेंग्वेज टेस्ट (LLPT) फेल कर गए, तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी।
  3. ख़राब CIBIL Score: बैंक ने साफ कर दिया है कि जॉइनिंग के समय आपका CIBIL स्कोर 680 या उससे ज़्यादा होना चाहिए। अगर आपका स्कोर ख़राब है, तो फॉर्म भरने से कोई फायदा नहीं होगा।

Step-by-Step Application Process (फॉर्म कैसे भरें?)

आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से बहुत ही आसानी से यह फॉर्म भर सकते हैं। बस नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले इस पोस्ट के आखिर में दिए गए Important Links सेक्शन में जाएँ और Apply Online पर क्लिक करें।
  2. अब “Click Here for New Registration” बटन पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें।
  3. इसके बाद अपनी सारी एजुकेशनल और एक्सपीरियंस की डिटेल्स बिल्कुल सही-सही भरें।
  4. अब अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो, ब्लैक पेन से किये गए सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression) और अपनी हैंडराइटिंग में लिखा हुआ डिक्लेरेशन (Handwritten Declaration) अपलोड करें।
  5. सबसे आखिर में अपनी केटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस जमा करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सेफ रख लें।

Best Books for Preparation (तैयारी के लिए बेस्ट किताबें)

तैयारी शुरू करने के लिए आपके पास मार्केट की बेस्ट किताबें होनी चाहिए। यहाँ हमने कुछ बेहतरीन किताबों की लिस्ट दी है जो आपका एग्जाम क्रैक करने में मदद करेंगी:

  • Reasoning Ability: इसके लिए आप ‘A Modern Approach to Verbal and Non-Verbal Reasoning by R.S. Aggarwal’ का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह किताब पज़ल्स और सिटिंग अरेंजमेंट के लिए बेस्ट है।
  • Quantitative Aptitude: मैथ्स की प्रैक्टिस और शार्ट-ट्रिक्स के लिए ‘Fast Track Objective Arithmetic by Rajesh Verma (Arihant)’ काफी अच्छी किताब मानी जाती है।
  • English Language: इंग्लिश के रूल्स और ग्रामर समझने के लिए ‘Objective General English by S.P. Bakshi’ ज़रूर पढ़ें।
  • General / Banking Awareness: बैंकिंग के टर्म्स और करंट अफेयर्स को कवर करने के लिए ‘Banking Awareness by Arihant Publications’ सबसे ज़्यादा खरीदी जाने वाली किताब है।

Additional Job Insights & Deep Research (कुछ अंदर की बातें)

ऑफिसियल नोटिफिकेशन से हटकर कुछ ऐसी ज़रूरी बातें हैं जो आपको जॉइनिंग से पहले ही पता होनी चाहिए।

  • प्रोबेशन पीरियड और बांड: सिलेक्शन होने के बाद शुरुआत के 2 साल आपका प्रोबेशन (ट्रेनिंग) पीरियड होगा। साथ ही, आपको 2 लाख रुपये का बांड (Indemnity Bond) साइन करना होगा, जिसका मतलब है कि आप 3 साल से पहले बैंक की जॉब नहीं छोड़ सकते।
  • प्रमोशन (Career Growth): पंजाब नेशनल बैंक में काम करने का सबसे बड़ा फायदा यहाँ का फ़ास्ट प्रमोशन है। आप इंटरनल डिपार्टमेंटल एग्जाम देकर बहुत ही जल्दी स्केल-2 (मैनेजर) और स्केल-3 (सीनियर मैनेजर) के पदों पर पहुँच सकते हैं।

Preparation Strategy,important link & FAQ Section (तैयारी कैसे करें और आम सवाल)

एग्जाम में सफलता पाने के लिए सबसे पहले बैंक का पूरा सिलेबस अच्छे से समझें और उसके नोट्स बनाएं। रोज़ाना कम से कम एक ऑनलाइन मॉक टेस्ट (Mock Test) ज़रूर लगायें ताकि आपकी स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ सके।

इसके अलावा, बैंकिंग और इकॉनमी से जुड़े पिछले 6 से 8 महीने के करेंट अफेयर्स (Current Affairs) पर अच्छी पकड़ बनाएं। चलिए अब बच्चों द्वारा पूछे जाने वाले कुछ आम सवालों पर नज़र डालते हैं।

SOME USEFUL IMPORTANT LINKS For Apply Online

Some Useful Important Links
Apply OnlineClick Here
Registration | Login
Download NotificationClick Here
Official WebsitePNB Official Website

यह भी पढ़ें: [UPPSC PCS Recruitment 2026]

Frequently Asked Questions (FAQs)

1. PNB LBO Recruitment 2026 की लास्ट डेट क्या है?

इस फॉर्म को भरने और फीस जमा करने की आख़िरी तारीख़ 09 अगस्त 2026 तय की गयी है।

2. क्या फ्रेशर (बिना एक्सपीरियंस वाले) स्टूडेंट इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं?

जी नहीं, इस पोस्ट के लिए आपके पास किसी भी कमर्शियल बैंक या ग्रामीण बैंक (RRB) में क्लर्क या ऑफिसर का 1 साल का अनुभव होना बहुत ज़रूरी है।

3. PNB LBO में CIBIL स्कोर की क्या कंडीशन है?

नोटिफिकेशन के अनुसार, बैंक में जॉइन करते समय आपका मिनिमम CIBIL स्कोर 680 या उससे ऊपर होना चाहिए।

4. क्या मैं एक साथ दो राज्यों से फॉर्म भर सकता हूँ?

बिल्कुल नहीं। आप केवल किसी एक राज्य की वैकेंसी के लिए ही अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

5. क्या इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग रखी गयी है?

हाँ, ऑनलाइन एग्जाम में हर एक गलत उत्तर पर आपके 1/4 (0.25) मार्क्स काट लिए जायेंगे।

Related Post:-

Leave a Comment